खेकड़ा (बागपत)।
भाजपा नेताओं का प्रदेश के गांवों में रात्रि प्रवास का कार्यक्रम चल रहा है। इसी कड़ी में खेकड़ा के पूर्व विधायक और भाजपा नेता रूप चौधरी ने क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर में रात्रि प्रवास किया। इस दौरान पूर्व प्रधान योगेंद्र समेत ग्रामीणों के साथ किसानों का गन्ना भुगतान, बिजली, पानी, सड़क आदि समस्याओं पर विचार किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने गांव के कोल्हू में गन्ने से गुडड बनाने की प्रक्रिया को देखा और गर्म गुड़ का स्वाद चखा। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।