खेकड़ा (बागपत)।
कोणार्क विद्यापीठ में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को स्कूल के प्रबंधक ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। विगत दिनों कोणार्क विद्यापीठ में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र और छात्राओं को सम्मानित करने के लिए शनिवार को स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया। खेलकूद प्रतियोगिता के यमुना सदन के विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र धामा ने ट्राफी दी। इसके अलावा अर्जुन ढाका को एथलीट आफ दा ईयर की ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्र लवली, सावन, दीप, निशा, वंश, दीक्षित, तरुण चौधरी, सरिता शर्मा आदि छात्र, छात्राओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया । इस दौरान शक्ति राजदान, रमा तेवतिया, मोहित त्यागी, नलिनी शर्मा, शालू गौड़, सविता शर्मा, नीरज रंगा, जनक दुलारी, प्रधानाचार्या मीना धामा आदि रहे।