खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार को खंड विकास कार्यालय में बीडीओ कृपाल सिंह ने ब्लाक क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी अपने अपने क्षेत्र के गांवों में मनरेगा और मनरेगा योजनाओं के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों में तत्काल तेजी लाकर सभी कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को ग्रामीणों को सभी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें जेई स्वदीप झा, हरिओम त्यागी, कृष्ण कुमार तोमर, रोशन लाल, नरेंद्र कुमार सैनी आदि रहे।