फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ शिविर मे विभिन्न रोगो से ग्रस्त 110 मरीजो की जांच कर दवाईया दी, एवं गर्भवती महिलाओ, बच्चो को लगाये टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित शिविर का शुभारंभ सीएचसी प्रभारी डॉ अरविंद मलिक ने किया। उन्होंने कहा कहा कि गंदगी जलभराव के कारण मच्छर अधिक उत्पन्न होते है। इससे मलेरिया एवं डेंगू आदि के प्रकोप का अंदेशा रहता है। इसके लिए सभी लोग जागरूक होकर सफाई के प्रति जागरूक रहे। शिविर में डॉ. आमिर, डॉ सोनल धामा के नेतृत्व वाली टीम ने 110 मरीजों की जांच कर दवा दी। साथ ही एएनएम बाला देवी आदि ने 20 गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के टीके लगाए और 22 मरीजों की स्लाइड बनाई। इस दौरान फार्मासिस्ट संजीव सांगवान, अभिषेक यादव, पंकज जोशी, एएनएम बाला देवी, संतोष बाला आदि रहे। सीएचसी प्रभारी डा अरविंद मलिक ने बताया पच्चीस सितंबर को भी नगर पालिका कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें