खेकड़ा (बागपत)। बृहस्पतिवार को सुबह करीब सात बजे एआरटीओ आरपी मिश्रा खेकड़ा नगर में टीम के साथ पहुंचे। वहां उन्होंने पाठशाला मार्ग एवं बस स्टैंड पर पहुंचकर छह स्कूली बसों और छह अन्य वाहनों के कागज पूरे न होने के चलते चालान काटे। साथ ही कहा चालक अपने वाहनों के कागज पूरे रखे। उनके साथ कर्मचारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।