खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम सांकरौद में लोगों को उपेक्षित रवैये से गंदगी एवं जलभराव के चलते मजबूरी वंश नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। गांव में मुख्य मार्गो पर फैली गंदगी एवं जलभराव के चलते जहां दुर्गंध एवं मच्छरों की गढ़ती संख्या से रहना जीना मुश्किल हो गया है। गंदगी जलभराव के आसपास रहने वाले लोगों की तो बात अलग है। दुर्गंध से गांव में संक्रामक रोग भी फैलने शुरू हो गए । ग्रामीण ओमबीर सिंह, देवेंद्र धामा, मनोज कुमार, शमशाद, नीरज, सलीम, उपेंद्र, विकास आदि ने अधिकारियों को पत्र भेज गंदगी एवं जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।