खेकड़ा (बागपत)। बुधवार को दोपहर के समय करीब दो बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में घनघोर घटा छा गई और तेज बारिश शुरू हो गई। जो करीब आधा घंटे तक जमकर बरसती रही। बारिश होने से जहां मार्गों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही बारिश के चलते लोगों ने गर्मी से काफी हद तक राहत की सांस ली। साथ ही किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश को खेतों में खड़ी धान, गन्ने, ज्वार आदि की फसल के लिए अच्छा बताया गया है।