फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र सूर्या सोनी हेडबॉय व छात्रा शिवानी यादव बनी हेड गर्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। बुधवार को कोणार्क विद्यापीठ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ प्रबंधक देवेंद्र धामा और प्रधानाचार्य मीना धामा ने किया। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर प्रार्थना की। इसके बाद कार्यक्रम में छात्र सूर्या सोनी को हेड ब्वाय और छात्रा शिवानी यादव को हेड गर्ल बनाया । छात्र अर्जुन ढाका वाइस हेड ब्वाय एवं छात्रा मनीषा ढाका वाइस हेड गर्ल बनी। इसमें अमन त्यागी, सौरभ, गौतम, अमित ढाका, अनुज बंसल, मुकुल शर्मा, अंशुमन अभिषेक त्यागी, तुषार, दीपक तेवतिया, वासुदेव, छात्रा दिव्याक्षी, रिचा, स्मृति, आस्था, ग्रेसी, दीप्ति, खुशी आदि को भी विभिन्न पदों की शपथ दिलाई । इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीतों से स्कूल प्रांगण देश भक्ति मय हो गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें