पीलीभीत। राजकीय पालीटेक्निक की चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। जिसमें बालक वर्ग में शहादत हुसैन व बालिका वर्ग में सुमन सिंह को चैंपियन घोषित किया गया। अंतिम दिन भी कई प्रतियोगिताएं हुई। शहर के गांधी स्टेडियम में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद आदि के फाइनल हुए। जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताएं समाप्त होने पर परिणाम की घोषणा की गई। जिसमें बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में शहादत हुसैन, विकास गंगवार, योगेश कुमार, 200 मीटर में शहादत हुसैन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, योगेश कुमार, 500 मीटर फाइनल में अभिषेक कुशवाहा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अजय मिश्रा, डिस्कस थ्रो में मनोज कुमार, ईशु तिवारी, आकाश वर्मा, ऊंची कूद में अविकाश सिंह व हिमांशु सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सुमन सिंह, हर्षिता नेलवाल, पुष्पाजंलि, 800 मीटर दौड़ में श्याम रेखा, काव्या विष्ट, मीनू कुमारी, लंबी कूद में सुमन सिंह, श्यामरेखा, हर्षिता नेलवाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में शहादत हुसैन व बालिका वर्ग में सुमन सिंह को चैंपियन घोषित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, प्रभारी प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, क्रीड़ा अधिकारी सुरेश कुमार, क्रीड़ा प्रभारी विवेक कुमार, हिमकर, डॉ. कपिल कुमार, इश्तियाक अली, राजीव गंगवार, अब्दुल मलिक, नईम अख्तर, विशेष गुप्ता, जेएल वर्मा, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।