फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीजल्स रुबैला टीके का महत्व बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। गुरुकुल विद्यापीठ में रविवार को सीबीएसई स्कूल संगठन की बैठक में जनपद भर के स्कूल संचालकों ने भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग बागपत से जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने मीजल्स रुबैला टीकाकरण अभियान की जानकारी दी। बताया अभियान में नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण होगा। जनपद के सभी निजी एवं सरकारी स्कूल, इंटर कालेजों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों व नोडल अध्यापकों के सहयोग से कार्य पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि अभियान 26 नवंबर से पांच सप्ताह तक चलाया जाएगा। प्रथम दो सप्ताह स्कूलों में टीकाकरण होगा। दो सप्ताह गांवों में टीकाकरण होगा तथा अंतिम एक सप्ताह छूटे हुए बच्चों वाले स्थान पर टीकाकरण होगा। स्कूल संचालकों ने डॉ. त्यागी का स्वागत कर अभियान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इसमें स्कूल संगठन के अध्यक्ष एमएस हुड्डा, सचिव अनुराग जैन, गुरूकुल विद्यालय के प्रबंधक मुकेश गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रभा सिंघल, देवेंद्र धामा, संजीव यादव, विद्याभवन से विपिन शर्मा, जेपी एकेडमी से विकास धामा, देव कृष्णा से सोनू यादव, सेंट ऐंजल बागपत से अजय गोयल, लक्ष्य स्कूल बागपत से रुचिरा मेडम, डिवाईन आदि स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें