फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह बृहस्पतिवार को खेकड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में सुबह नौ बजे पहुंचे। वहां उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से बात कर किसानों की आय दोगुनी करने के तरीकों के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर उन्होंने किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के साथ बैठक की उन्होंने किसानों से गन्ने के अलावा अन्य फसलें उगाने पर भी जोर दिया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने डॉ. सत्यपाल सिंह स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. गजेंद्र पाल सिंह, डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर डॉ. प्रवीन कुमार मलिक, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह, डॉ. भूपेंद्र सिंह, संदीप चौधरी एवं किसान राजपाल त्यागी, देवेंद्र धामा, जयकरण सिंह, विनोद शर्मा, नरेश कुमार, ओम सिंह, राज कुमार, जितेंद्र, हरबीर, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें