पुलिस चौकी के पास पहुंचा बाघ
15 पीबीटीपी 34
अमरिया। क्षेत्र में बाघों की चहलकदमी कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को भी बाघ के पगचिह्न मिले हैं। थाना क्षेत्र की डयूनीडाम पुलिस चौकी से दो सौ मीटर की दूरी पर बने शिवमंदिर के पास देवहा नदी किनारे बाघ के पगचिह्न पाए गए। सूचना पर पहुंचे निगरानी टीम के वन दरोगा देव ऋषि व चेतन कुमार ने बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। मंदिर के पास बाघ के पगचिह्न मिलने से मंदिर के पुजारी एवं आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। कुछ दिन पहले भी शिव मंदिर के पुजारी के कुत्ते को बाघ अपना निवाला बना चुका है।