खेकड़ा (बागपत)। जैन कॉलेज मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय नगर निवासी पंकज बाइक से जैन कॉलेज मार्ग पर किसी कार्य से आए। मुबारिकपुर रेलवे फाटक के समीप कार की बाइक में टक्कर लग गई, इससे बाइक एवं कार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही बाइक सवार पंकज एवं कार सवार इरफान घायल हो गए। लोगों ने घायलों को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन अस्पताल में पहुंचे और उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें ले गए।