खेकड़ा (बागपत)।
दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर अचानक आये सांड़ से बाइक टकराने पर नगर निवासी दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी नवीन व्यास एवं सुंदर मणि भट्ट शाम के समय बाइक पर सवार होकर दिल्ली से वाया दिल्ली सहारनपुर हाईवे से होकर खेकड़ा अपने घर वापस लौट रहे थे। जब वह शाम करीब छह बजे डूंडाहैडा के समीप पहुंचे तभी अचानक सामने मार्ग पर पहुंचे एक सांड़ से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ उस पर सवार दोनों लोग घायल हो गए। राहगीर घायलों को समीप में चिकित्सक के यहां ले गए। वहां से सुंदरमणि भट्ट को दिल्ली के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया । उपचार के बाद घायल नवीन व्यास को छुट्टी दे दी ।