खेकड़ा (बागपत)
वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर आंदोलनरत आंगनबाड़ियों ने आंदोलन जारी रखने के साथ ही चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। नगर क्षेत्र की आंगनबाड़ी वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर संघ के आह्वान पर एक माह से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन कर रही है। मंगलवार को भी सुबह दस बजे सभी आंगनबाड़ी केंद्र में एकत्र हुई। उन्होंने कहा सरकार उनकी मांगों को हल्के में ले रही हे। कोई भी अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगी। इस दौरान बबीता, पवित्रा देवी, ललिता, छमा रानी, गीता सिंह, रेखा, शकुंतला, अल्का, सीमा, राजबाला, सुनीता, पुष्पा, नमिता धामा, सुमन, यशोदा, ममता, कुसुम, मंजू, सुशीला, सीमा खातून, कविता, सरोज आदि रही।