फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली राम बारात।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में भगवान राम की बारात धूमधाम से निकाली । इस मौके पर बैंडबाजों और झांकियों के बीच राम बारात को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी।
नगर में रामलीला के मंचन के चलते बृहस्पतिवार की शाम सात बजे भगवान राम की बारात नगर स्थित गांधी गंज मंडी से धार्मिक अनुष्ठान पूजा के साथ शुरू हुई। राम बारात का शुभारंभ प्रबुद्ध समाजसेवी शशिभूषण जैन ने भगवान राम-लक्ष्मण की आरती कर किया। इसके बाद राम बारात मनमोहक झांकियों, बैंड बाजो के साथ नगर के जैन कॉलेज मार्ग, पुलिस चौकी चौराहा, मैन बाजार, पांडव चौक, मोहल्ला अहिरान, रेलवे रोड से होते गांधी प्याऊ स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। सफेद घोड़ों की बग्गी पर सवार राम और लक्ष्मण के साथ भरत-शत्रुघन को देखने के लिए महिला, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ लगी रही। इस दौरान बारात के साथ पुलिस बल भी तैनात रहा। इस दौरान उमेश शर्मा, दीपक शर्मा, राजेंद्र शर्मा, पीयूष शर्मा, पुनीत शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, राजेश शर्मा, पीयूष शर्मा, अनिरुद्ध गौड़, नरेंद्र शर्मा, नवीन शर्मा, तरुण गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें