पोल्ट्री फार्म में लगी आग । स्रोत - ग्रामीण
आग बुझाने की कोशिश में पोल्ट्री फार्म संचालक झुलसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। हजारा थाने के गांव टिल्ला नंबर चार निवासी अमरजीत सिंह के गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज में स्थित पोल्ट्री फाॅर्म में शुक्रवार शाम को चाय बनाते समय आग लग गई। आग से छह सौ मुर्गे-मुर्गी जल गए। इस दौरान आग बुझाने की कोशिश में अमरजीत झुलस गया। उसे इलाज के लिए लखीमपुर खीरी ले जाया गया है।
पोल्ट्री फार्म में आग लगने की जानकारी पर पास के गांव के भी कई लोग पहुंचे। बमुश्किल कई मुर्गे, मुर्गियों को बाहर निकाला। तहसीलदार हबीबउर रहमान अंसारी ने बताया कि अमरजीत सिंह के पोल्ट्री फार्म में आग लगने की जानकारी हुई है। हल्का लेखपाल को जांच के लिए भेजा गया है।