स्वास्थ्य शिविर में परीक्षण करती महिला चिकित्सक। संवाद
बरखेड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा में शनिवार को प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें 54 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जिसमें जांच कराने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। शिविर में 31 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया गया, जबकि 23 महिलाओं के रक्त की विशेष जांच की गई। डॉक्टरों की सलाह पर सभी महिलाओं को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। जांच कर रहीं डॉ. मनीषा चौरसिया ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर रेडियोलॉजिस्ट या सोनोलॉजिस्ट उपलब्ध न होने के कारण महिलाओं को बाजार में निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने के लिए टोकन दिए गए। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सभी महिलाएं स्वस्थ पाई गईं।