खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर क्षेत्र की रेलवे लाइन पर रेलवे विभाग ने लाइनों की मरम्मत का कार्य सोमवार को शुरू करा दिया। सोमवार को रेलवे लाइनों की मरम्मत करने के लिए रेलवे कर्मचारी दिन भर जुटे रहे। रेलवे विभाग के पीडब्ल्यू आई की देखरेख में कार्य चला। रेलवे अधिकारी आरके मंडल ने बताया कि रेलवे लाइनों की मरम्मत होने से ट्रेनों की गति में भी तेजी आएगी और यात्रियों को ट्रेनों में यात्रा करते समय लगने वाले झटकों से भी निजात मिलेगी। सर्दियों में रेलवे लाइन सिकुड़ जाती है। इसके चलते उनकी मरम्मत करानी आवश्यक होती है।