खेकड़ा (बागपत)।
नगर क्षेत्र के मंदिरों में श्रावण माह के चलते महिला और पुरुष भक्तों की भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना करने के लिए भारी भीड़ लग रही है। मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए सुबह पांच बजे से ही भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो रही है। साथ ही मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर भी निरंतर जारी है। बाबा काले सिंह मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर मठ, शिव मंदिर अहिरान, बालाजी मंदिर, सदाशिव शक्ति मंदिर आदि में भगवान शिव के रुद्राभिषेक के साथ भंडारे का आयोजन चल रहा है। ब्यूरो