खेकड़ा (बागपत)। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार में 15 जुलाई से पालीथिन के खिलाफ अभियान शुरू होगा। पालिका की ईओ निहारिका चौहान ने बताया कि कस्बों शहरों के अलावा गांव देहात में भी पालीथिन का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है। लोग उसे बाहर फेंक देते हैं जो नालियों में पहुंचकर उसे बंद कर देते हैं। बार बार सफाई करने के बाद भी जलभराव से नालों में चोक की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा क्लीनिक, नर्सिंग होम, अस्पतालों का ज्यादातर कचरा प्लास्टिक फार्म में ही निकलता है। ईओ ने बताया 15 जुलाई से नियमित रूप से अभियान चलाकर पॉलीथिन का प्रयोग बंद कराया जाएगा। ब्यूरो