फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी चकरोड को कराया कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी ग्रामीण संजीव ने खेकड़ा तहसील में एसडीएम आशीष कुमार को दिए ज्ञापन में कहा कि गांव के कुछ लोगों ने सरकारी चकरोड पर कब्जा कर रखा है। चकरोड पर कब्जा होने के कारण वह अपने खेत में नहीं जा पा रहा है। ग्रामीण की शिकायत पर एसडीएम आशीष कुमार ने लेखपालों की टीम को समस्या के निदान के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि सरकारी नाली, खड़ंजा एवं तालाबों आदि पर किसी भी स्थान पर अवैध कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे। सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बृहस्पतिवार को एंटी भूमाफिया टीम ने कानूनगो ईश्वर दयाल के नेतृत्व में ग्राम बसी में पुलिस बल के साथ पहुंचकर कुछ लोगों द्वारा कब्जाई सरकारी चकरोड को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें