खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार को नगर में स्थित श्री धर्मार्थ पंचायती गोशाला के प्रांगण में स्थित श्री शनि देव मंदिर में शनि अमावस्या आस्था पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर सर्वप्रथम श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना की। इसके पश्चात हवन का आयोजन हुआ। तत्पश्चात भजन कीर्तन कार्यक्रम में भक्तों ने भगवान शनिदेव की जय जय कार की। इससे वातावरण पूरी तरह शनिमय होकर रह गया। अंत में भंडारे का आयोजन किया। इसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया । इस दौरान हजारों महिला, पुरुष, बच्चे मौजूद रहे।