खेकड़ा (बागपत)।
नगर में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग एवं एडरा इंडिया के तत्वावधान में निकाली गई पल्स पोलियो जागरूकता रैली का शुभारंभ बीआरसी केंद्र से बीएमसी शमशाद ने किया। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस बीआरसी केंद्र में समाप्त हुई। रैली में शामिल स्कूली बच्चे, स्वास्थ्य कर्मी, शिक्षक हाथ में पोलियो संबंधी नारों से लिखे बैनर, पोस्टर लेकर नारे लगाते चले। इसमें बीएमसी शमशाद, बबली, सरिता, इंदु आदि रहे।