फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसएफसी के गोदाम पर अनाज माफिया सक्रिय 20-32-37

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीएसएफसी के गोदाम पर अनाज माफिया सक्रिय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम की स्थानीय गोदाम पर पिछले कुछ दिनों से अनाज माफिया सक्रिय हो गए हैं। ये माफिया गोदाम पर सुबह पहुंच जाते हैं और शाम तक मौजूद रहते हैं। गोदाम पर जब कोई अधिकारी आता है तो ये माफिया इधर उधर हो जाते हैं और अधिकारी के जाते ही गोदाम पर पुन: आ जाते हैं। ये माफिया उन कोटेदारों का राशन कम दाम पर खरीद लेते हैं, जो कोटेदार अपने गांव में राशन नहीं ले जाते हैं। माफिया कम कीमत पर खरीदे गए राशन को बाजार में ऊंची कीमत पर बेच देते हैं। यह सिलसिला पिछले काफी दिनों से चल रहा है। संबंधित अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी इस ओर से नजरें फेरे हुए हैं, जिससे उन अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध हो गई है। हालांकि जागरूक लोगों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित भी कराया। संबंधित अधिकारियों ने शिकायत करने वालों को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन तो दिया लेकिन उनका वह आश्वासन समय गुजरने के बाद हवाई साबित हुआ। इस बाबत एसडीएम सूरज कुमार यादव ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि अभी तक यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य निकल कर आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें