खेकड़ा (बागपत)।
बृहस्पतिवार को नगर में स्थित बाल पुष्टाहार केंद्र परिसर में सुपरवाइजर अल्का ने नगर क्षेत्र की आंगनबाड़ियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा आंगनबाड़ी अपने अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की सूची अपने पास रखे और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखे और उन्हें समय पर विभिन्न बीमारियों से बचाव के स्वास्थ्य केंद्रों पर लाकर टीके लगवाए। उनकी देखभाल पर ध्यान दें और बच्चों को पुष्टाहार खिलाने में कोताही न बरती जाए। साथ ही कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की जांच कराकर सूचना दें उन्हें तुरंत एनआरसी में भर्ती कराए। इसमें नीलम, मंजू, बबीता, निर्मला, संगीता, राजकुमारी, गीता, पिंकी, सीमा, सोनिया आदि रही।