खेकड़ा (बागपत)
क्षेत्र के ग्राम डूंडाहैडा में रविवार को ग्रामीण मार्ग पर एकत्र हुए। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर कहा गांव में मार्ग टूटने के कारण लोगों को आवागमन के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप करके मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की, उन्होंने कहा मार्ग पर गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। इस दौरान विजयपाल, प्रेम, गंगादास, सचिन, अजय, नीरज, ओमपाल, राजेंद्र, लोकेश, वीरू, चुन्नी लाल, राकेश आदि रहे।