फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब केंद्रों पर एचआइवी की जांच करेंगी एएनएम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की एएनएम अब केंद्र में एचआईवी की जांच करेंगी। उक्त जांच करने के लिए एएनएम को सीएचसी में प्रशिक्षण दिया।
सोमवार को सीएचसी पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक ने किया। उन्होंने कहा एचआईवी संक्रमण से गर्भवती महिलाओं और गर्भ में पल रहे बच्चे के बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें एएनएम की मुख्य भूमिका रहेगी। प्रशिक्षक हैदर अब्बास और मोहम्मद तवी ने एचआईवी एड्स के संक्रमण फैलने के कारण और उससे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने बताया एचआईवी की रोकथाम के लिए प्रत्येक गर्भवती महिला की एचआईवी जांच कराई जाए। ताकि अजन्मे बच्चे को एचआईवी के संक्रमण से बचाया जा सके। उन्होंने कहा एचआईवी की जांच जिला महिला चिकित्सालय के अलावा प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र, आइसीटीसी, एफआइसीटीसी केंद्र पर मौजूद है। जांच के लिए महिलाओं को जागरूक कर प्रेरित किया जाए। इसमें ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर रूपेंद्र शर्मा, डीईओ सचिन शर्मा, एलएचवी राजेंद्री देवी, संतोष यादव, बाला देवी, सुशील बाला, स्नेह, पुष्पा पटेल, रंजना राय, संतोष ढाका, कुसुम पाल, रेखा देवी, प्रेमवती, दीपा, सुमन गोस्वामी, संतोष बाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें