फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अभियान के पहले दिन 500 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा के देशव्यापी सदस्यता अभियान के शुरू होने पर मंगलवार को गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने 500 लोगों को सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन


मंगलवार को राज्यमंत्री ने पीलीभीत स्थित अपने आवास पर सभी नए सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य है। उन्होंने अपने सभी समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं बूथ लेवल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में जुट जाने का आह्वान किया।
अभियान की शुरुआत सुबह की गई। उन्होंने कहा कि उनके जनसहयोग कार्यालय पर सदस्यता अभियान के लिए व्यवस्था की गई है। जहां आने वाले लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें