फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 48 घंटे में 50 मिमी बारिश, लबालब भर गए धान के खेत

Sat, 05 Aug 2023 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर में हुई बारिश में जाते लोग । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। 48 घंटे में झमाझम हुई बारिश ने किसानों की परेशानियों को दूर कर दिया। जिले में 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे धान के खेतों में पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिनों तक ऐसी ही बारिश होने की संभावना है। शहर में बारिश से लोगों को जलभराव और कीचड़ से दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। स्कूलों से बच्चे भीगते हुए घर लौटे।
विज्ञापन

पूर्वानुमान के तहत जिले में बीते दो दिनों से जमकर बारिश हो रही है। इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। दोपहर में बारिश होने पर स्कूली बच्चे भीगते हुए घर गए। जबकि गर्मी से परेशान लोगों ने भीगकर बारिश का मजा लिया। जनमानस को गर्मी से राहत मिलने के साथ ही किसानों के लिए भी यह बारिश काफी फायदेमंद साबित हुई।
जिले में 48 घंटे में हुई 50 मिमी बारिश से धान के खेत लबालब भर गए हैं। इससे किसानों को कुछ दिनों तक इंजन से फसल की सिंचाई करने से राहत मिलेगी। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया अभी दो दिनों तक ऐसी ही बारिश होने की संभावना है। मानसून में अभी तक जिले में करीब 250 मिमी बारिश हो चुकी है। यह बारिश किसानों के लिए काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें