बीसलपुर। शंकर सरोवर में शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान मेंं जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता हुई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 50 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।
छात्रों की फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में प्रदीप प्रथम, निखिल द्वितीय, 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में सौरभ प्रथम, नेत्रपाल द्वितीय, 200 मीटर फ्री स्टाइल में सोमदेव प्रथम, मोहम्मद शमी द्वितीय रहे। 200 मीटर फ्री स्टाइल में शिवम प्रथम, गोविंद द्वितीय रहे। छात्रोंं की बैक स्ट्रोक प्रतियोगिता मेंं दुर्वेश प्रथम, ललित द्वितीय रहे तो 100 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रदीप प्रथम, अनुराग कश्यप द्वितीय रहे।
200 मीटर बैक स्ट्रोक में चंद्र किशोर प्रथम और शरद द्वितीय रहे। 14 वर्ष से कम आयु के छात्रों की 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में शिखर प्रथम, पवन द्वितीय रहे। 100 मीटर फ्री स्टाइल में विख्यात प्रथम, शिखर द्वितीय रहे। 200 मीटर फ्री स्टाइल में सादिक प्रथम, विख्यात द्वितीय रहे। 19 वर्ष से कम आयु के छात्रों की 50 मीटर बैक स्ट्रोक प्रतियोगिता में सोमदेव प्रथम, मोहम्मद शमी द्वितीय रहे।
100 मीटर बैक स्ट्रोक में सज्जाद बाबू प्रथम, नेत्रपाल द्वितीय रहे। 14 वर्ष से कम आयु के छात्रों की ब्रेस्ट स्ट्रोक प्रतियोगिता में विख्यात प्रथम रहे। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में शिखर त्रिपाठी प्रथम रहे। आयोजन समिति के प्रवीन कुमार सक्सेना ने विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि विजयी प्रतियोगी 23 अगस्त को शाहजहांपुर में होने वाली मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्णायक समिति में अरुण चंद्रा, प्रशांत शुक्ला, जयहिंद मौर्य, शिवम कुमार, गजेंद्र कुमार, मनोज दुबे, धाराजीत और तेजपाल शामिल रहे। प्रतियोगिता मेें टेक्निकल इंटर कॉलेज, एसआरएम इंटर कॉलेज, आरडीएसएस कॉलेज, सी एंड जे इंटर कॉलेज कलीनगर, रामा इंटर कॉलेज पीलीभीत, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज अमरा करोड़ और सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज अमृता के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।