फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कनाडा भेजने के नाम पर 48.25 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। युवक को गलत तरीके से कनाडा भेज दिया गया। बाद में उसके फंसने की जानकारी देकर उसके पिता से 48.25 लाख रुपये की वसूली की गई। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



काबुल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट मेंं कहा है कि नगर की सुपर मार्केट में जस्ट राइट इमीग्रेशन नाम से विदेश भेजने का सेंटर माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव भैरोखुर्द निवासी परमवीर सिंह, उसकी पत्नी किरन कौर, थाना गजरौला के गांव जरा निवासी हरप्रीत सिंह औजला उर्फ हरजी संचालित करते हैं। इनके समूह में मोहल्ला सरवनपुरी निवासी मंजीत सिंह औलख भी शामिल हैं। आरोप है कि उसके पुत्र हकूमत सिंह को वर्क वीजा पर 20 लाख रुपये में कनाडा भेजना तय किया गया।

18 जून 2023 को उससे एक लाख रुपये एडवांस लेकर हकूमत सिंह का पासपोर्ट और अभिलेख कब्जे में ले लिए गए। कुछ दिन बाद परमवीर सिंह और उसकी पत्नी किरन कौर ने घर आकर पुत्र का वीजा आने की जानकारी दी। 24 दिसंबर 2023 को परमवीर सिंह, उसकी पत्नी स्कार्पियों से उसके पुत्र को कनाडा भेजने की जानकारी देकर ले गए।
विज्ञापन

काबुल सिंह के अनुसार इस दौरान उनसे 10 लाख रुपये लिए गए। 27 दिसंबर को 10 लाख रुपये और दिए। बाद में बताया गया कि उसके पुत्र को कनाडा भेज दिया गया है। इसके बाद पासपोर्ट में कमी की जानकारी देकर उसे हवाईअड्डे से वापस करने की जानकारी दी गई और सीधी फ्लाइट से कनाडा भेजने के बारे में बताया गया।

काबुल सिंह का आरोप है कि बावजूद इसके छह जनवरी 2024 को उसके पुत्र को गलत तरीके से स्पेन भेज दिया गया। वहां पहले से मौजूद माफिया ने हकूमत को बंधक बना लिया। 20 फरवरी को परमवीर ने मोबाइल पर धमकी देकर दो बार में साढ़े सात लाख रुपये लिए। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके पुत्र की बंदूक की बटों से पिटाई भी कराई साथ ही अन्य यातनाएं भी दीं।
पुत्र से फोन करवाकर इस आशय की उन्हें जानकारी भी दी गई। इस तरह उनसे कुल 48.25 लाख रुपये धोखाधड़ी कर हड़प लिए गए। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर काबुल सिंह की ओर से परमवीर सिंह, उसकी पत्नी किरन कौर, हरप्रीत सिंह औजला, मंजीत सिंह औजला के खिलाफ धोखाधड़ी कर अमानत में ख्यानत, गाली-गलौज कर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें