फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 459 किसानों को मिलेगा पीएम फसल बीमा योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
दावा पेश करने के बाद किया गया था किसानों का सत्यापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई गेहूं की फसल का बीमा लेने के लिए तय समय में दावों को मांगा गया था। जांच के बाद अब जिले के 459 किसानों को इसका लाभ दिया जाएगा। सत्यापन के बाद टीम सर्वे में जुट गई हैं।
जिले में अलग-अलग दिनों में हुई बारिश में किसानों की गेहूं की फसल बिछ गई थी। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ था। शासन ने फसल को लेकर प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत 72 घंटे में दावा पेश करने के लिए कहा था। तय समय में जिले के 416 किसानों के दावा आने की बात कही गई थी। अब फसल बीमा लेने के सत्यापन के बाद 459 किसानों की सूची फाइनल हुई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए जिले से 459 किसानों ने दावा पेश किया है। कंपनी के लोग खेतों में जाकर सर्वे कर रहे हैं। जल्द ही उनको बीमा की राशि मिल जाएगी।
विज्ञापन

00
इन क्षेत्रों से आए दावे
प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए अमरिया क्षेत्र से 39, बरखेड़ा से 22, बिलसंडा से 50, मरौरी से 48, पूरनपुर से 258, बीसलपुर से 17 और ललौरीखेड़ा से 26 किसानों ने दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें