फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 पर बिजली चोरी की रिपोर्ट, 70 कनेक्शन काटे

Fri, 07 Apr 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी को लेकर चलाए गए अभियान में कई गांव में छापामारी कर 44 लोगों को चोरी से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। पुलिस ने जेई सुधीर शर्मा, उमेश कुमार, रविशंकर की ओर से अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की है। अभियान में पांच लाख रुपये की बकाया वसूली हुई और 70 उपभोक्ताओं के बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काटे गए। अभियान पंद्रह अप्रैल तक चलेगा। यह जानकारी जेई सुधीर कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी पर एक आरोपी से मौके पर जुर्माना वसूला गया। 44 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जेई रविशंकर की ओर से गांव बाजारगंज निवासी नाहर सिंह, सतवंत सिंह, लखवंत सिंह, लवप्रीत सिंह, संतोष कुमार, हरवंश सिंह, गांव गुलड़िया निवासी श्यामलाल, राजू सिंह, रणधीर सिंह, मुश्ताक, बाबूराम, अमरीक सिंह, लालाराम, बलवेंदु सिंह, मझले, उर्मिला सिंह, गांव बाजारगंज निवासी वीर सिंह, जेई उमेश कुमार की ओर से गांव तकिया दीनारपुर निवासी रामस्वरूप, पूरनलाल, गांव प्रसादपुर निवासी छोटेलाल, कालीचरन, गांव महादिया निवासी हरदयाल, गंगासरन, हरिश्चंद्र, रामकिशन,  श्रीकृष्ण, रामभरोसे, गांव उदयपुर निवासी शिवलाल, गांव पिपरिया दुलई निवासी रामलखन मिश्रा, गांव रंपुराकूपरपुर निवासी रामकिशन, अयोध्या प्रसाद, गोविंद प्रसाद, गांव खमरिया निवासी ओमकार, छोटेलाल, गांव मकरंदपुर निवासी दया सिंह, गांव नवदिया मकसूदपुर निवासी गुरमेज ङ्क्षसह, गांव तकिया दीनारपुर निवासी सीताराम, जेई सुधीर कुमार शर्मा की ओर से गांव दुधियाखुर्द निवासी बलराम, गांव उदयपुर निवासी अनिल कुमार, गांव भवानीगंज निवासी भारत ङ्क्षसंह, छोटा सिंह, गजराज, मंगल सिंह, बहादुर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें