खेकड़ा (बागपत)। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में खेकड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने जनता इंटर कॉलेज सूजरा की टीम को 188 रन से हरा दिया। शनिवार को स्पोर्ट्स मैत्री क्रिकेट मैच का शुभारंभ एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक ने टास उछालकर किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर स्टेडियम की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 2 विकेट खोकर 257 रन बनाए। साहिल कौशिक ने 105 व जुबेर ने 104 रन का योगदान दिया। जनता इंटर कॉलेज सूजरा की ओर से सावेज और निखिल ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में सूजरा की टीम 69 रन बनाकर आउट हो गई। गुड्डल ने 12 व सुहेल ने 10 रन बनाए। स्टेडियम की ओर से साहिल कौशिक व आदिल ने 3-3, शुभम ने 2 व जतिन ने 1 विकेट लिया। अंपायरिंग सिद्धार्थ व आजिंक्य और स्कोरिंग आरिफ ने की। साहिल कौशिक को मैन आफ द मैच चुना गया।