खेकड़ा (बागपत)।
फोर इन सीटू मैनेजमेंट के तत्वावधान में जैन इंटर कॉलेज में सोमवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने को लेकर फसलों के अवशेष न जलाने विषय पर छात्र, छात्राओं ने प्रतियोगिता में पेंटिंग बनाई। पेंटिंग को देखकर दर्शकों ने बच्चो सराहना दी। इसमें प्रथम विजेता का पुरस्कार दस हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार साढे़ सात हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपये है। उक्त प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। उपजिलाधिकारी खेकड़ा अरविंद कुमार द्विवेदी की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। इस दौरान कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप पाल, राजकीय बीज भंडार प्रभारी शैलेंद्र सिंह, अजीत गिरि, संजीव कुमार, विपिन कुमार, अनिल आदि रहे।