खेकड़ा (बागपत)।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सेवा दिवस के रूप में मनाया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मंगलवार को खेकड़ा नगर में भाजपा नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार के आवास पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सेवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई। सर्व प्रथम भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की जिला संयोजक सरिता चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मनोज धामा, चेतन चंदेला, आदेश धामा, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।