फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत ग्रामीण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को खेकड़ा खंड विकास कार्यालय पर आंगनबाड़ी, सफाई कर्मचारियों और शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार और एडीओ पंचायत शीशपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्वच्छ भारत अभियान संपूर्ण हो चुका है। गांवों में स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण अभियान चलाया। इसमें सभी आंगनबाड़ी, शिक्षक व सफाई कर्मचारी गांवों में जाकर ग्रामीणों को मोबाइल फोन से एक एप द्वारा सर्वेक्षण करेंगे। इसमें वह सर्वेक्षण में ऐप में आए स्वच्छता संबंधी कुछ प्रश्नों के उत्तर देंगे। इसमें ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान की जानकारी है या नहीं है। क्या ग्रामीण स्वच्छता के प्रति जागरूक है अथवा नहीं है। इस तरह के प्रश्नों के द्वारा स्वच्छता अभियान में जिलों का चयन किया जाएगा। जिस जिले से सर्वाधिक लोग उत्तर देंगे, उसे अभियान में उच्च स्थान दिया जाएगा। इसमें मंजू, सविता, रेणु, कविता, रोशनी, गीता, पूनम, पिंकी, सविता, उर्मिला, ओमवती, बबीता, पुष्पा, सीमा, नरेंद्र, सुरेश, साबिर, सतीश, अनिल, शौदान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें