खेकड़ा (बागपत)।
भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी की बैठक में सरकार से बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की मांग की। सोमवार की दोपहर क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर में भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरूण कुमार त्यागी के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि महंगाई चरम पर है। महंगाई की मार ने लोगों की कमर तोड़ दी है। बढ़ती बेरोजगारी कारण युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। साथ ही देश की बढ़ती जनसंख्या भी अत्यधिक नुकसान दायक है। अगर जनसंख्या कम होगी तो देश खुशहाल होगा। और बच्चों की परवरिश भी अच्छी होगी और रोजगार के लिए भी नहीं भटकना पडे़गा। उन्होंने सरकार से बढती महंगाई, जनसंख्या एवं बेरोजगारी पर रोक लगाने की मांग की। इसकी अध्यक्षता राजेश्वर त्यागी ने की। संचालन तेजपाल सिंह ने किया। ब्यूरो