खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर में जैन कॉलेज मार्ग स्थित सीताराम मंदिर में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक हुई। इसमें नोएडा से पहुंचे मुख्य अतिथि पवन अवाना ने कहा ग्यारह मई को बागपत जनपद में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में युवा शक्ति सम्मेलन होगा। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहित में किए कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, चमन अवाना, सचिन बैसोया, आदित्य, सचिन गुप्ता, आदेश धामा, सन्नी गुप्ता, आकाश बंसल, अमित झा, नितिन सिंघल, चेतन चंदेला, देवेंद्र सिरोही, अनमोल त्यागी, दीपक शर्मा, नवीन शर्मा, हितैष कौशिक, विकास शर्मा, अनुभव भारद्वाज, शिवा यादव आदि मौजूद रहे।