फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की कटाई शुरू, बेहतर उत्पादन के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की कटाई शुरू, बेहतर उत्पादन के आसार
विज्ञापन

खेकड़ा। गेहूं की फसल खेतों में पक कर तैयार होने से किसानों ने कटाई शुरू कर दी है। इस बार किसान अधिक उत्पादन का अनुमान लगा रहे है।
तहसील क्षेत्र में गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई है। क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर, फखरपुर, फिरोजपुर, सुन्हैडा, बसी आदि गांवों के किसानों ने गेंहू की कटाई का कार्य शुरू कर दिया है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा. शीशपाल सिंह का कहना है कि इस वर्ष कोई बड़ी प्राकृतिक आपदा ना होने के कारण गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान नही हुआ है। ऐसे में बेहतर उत्पादन की संभावना है। अब मौसम में ज्यादा परिवर्तन होने के आसार नजर नही आ रहे हैं। केवल तेज हवाओं के कारण पानी दिए हुए खेतों में फसल का कुछ हिस्सा प्रभावित हुआ है। किसान राजपाल, हरेंद्र, सुभाष, जितेंद्र मांगे आदि का कहना है कि वह मौसम बदलने से पूर्व अपनी फसल को घर लाना चाहते है, इसलिए कटाई शुरू करा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें