खेकड़ा (बागपत)।
नगर में काठा मार्ग स्थित जाहरवीर गोगा मंदिर में विधि विधान के साथ मां काली की मूर्ति स्थापित की। नगर में काठा मार्ग स्थित जाहरवीर गोगा मंदिर में मां काली की मूर्ति स्थापित करने के लिए धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम चल रहा है। शनिवार को धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम एवं हवन यज्ञ, भजन कीर्तन के बीच मंदिर में मां काली की मूर्ति विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बीच स्थापित की। मूर्ति स्थापित करने का सौभाग्य नगर निवासी समाज सेवी लाला वर्मा को सपरिवार प्राप्त हुआ। इस दौरान चरन जीत यादव, पंडित वेदप्रकाश शर्मा, कमेटी अध्यक्ष सूरजपाल यादव आदि मौजूद रहे।