खेकड़ा (बागपत)।
पालिका की अधिशासी अधिकारी ने छह व्यापारियों के चालान काट पंद्रह सौ रुपये की वसूली की। मंगलवार को खेकड़ा नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने कर्मचारियों को साथ लेकर नगर के बाजारों में दुकानों पर प्रयुक्त हो रही पालीथिन को लेकर अभियान चलाया। उन्होंने अभियान के दौरान बाजारों में दुकानों में पालीथिन की जांच कराई। इसमें छह दुकानों में पालीथिन मिली। उन्होंने उक्त दुकानदारों के चालान काटे। साथ ही पंद्रह सौ रुपये की वसूली की। उन्होंने कहा यदि किसी ने भी सामान बिक्री के लिए ग्राहकों को पालीथिन का प्रयोग किया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।