फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम बसी की अर्शिया का फाइटर पायलट के लिए हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी आर्मी के रिटायर्ड कर्नल की बेटी अर्शिया का एसएसबी से फाइटर पायलट के लिए चयन होने पर परिजनों ने खुशी मना मिठाई बांटी।
क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी दिनेश कुमार नैन आर्मी में कर्नल थे। सेना से सेवानिवृत्त होने बाद कर्नल दिनेश गांव में रह रहे हैं। इनका एक बेटा अर्चित और एक बेटी अर्शिया है। बेटा बीबीए कर रहा हे। वही बेटी अर्शिया ने चंडीगढ़ से बीटेक की। लेकिन उसकी इच्छा अपने पिता की तरह ही फोर्स में नौकरी कर देश सेवा करना था। उसने एसएसबी की परीक्षा दी। घोषित परीक्षा परिणाम में उसका चयन फाइटर पायलट के लिए हो गया। इसकी डेढ़ वर्ष की ट्रेनिंग के लिए वह डंडियाल एयरफोर्स एकेडमी हैदराबाद के लिए रवाना हो गई। उसने सफलता के लिए श्रेय अपने माता पिता को दिया। गांव की बेटी के पायलट बनने पर परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में खुशी की लहर है। गांव की बेटी ने गांव, क्षेत्र के साथ ही जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें