खेकड़ा (बागपत)
वैश्य समाज के लोगों नगर में महाराजा अग्रसेन की जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली। साथ ही युवकों ने सुबह के समय बाइक रैली निकाली।
अग्रवाल समाज के तत्वावधान में अग्र कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती पर समाज के लोगों ने नगर में मंगलवार को शाम के समय शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शुभारंभ गांधी गंज मंडी से समाज सेवी अशोक गुप्ता बब्बू और संजय गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ नगर के जैन कॉलेज मार्ग, पुलिस चौकी, मेन बाजार, धर्मपुरा बाजार, पांडों की पुलिया होते बालाजी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान अग्र वंश के प्रतीक 18 राज कुमार और अग्रकुल देवी महालक्ष्मी को याद किया । 18 राज कुमार समाज के 18 गोत्र का परिचय दिया। साथ में महाराजा अग्रसेन भगवान श्री गणेश कुल देवी लक्ष्मी माता जी श्री खाटू श्याम और अग्रवाल समाज का आधार एक ईंट एक रुपया की मनमोहक झांकी शोभायात्रा में शामिल रहीं। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के आधार शक्ति व्यक्तियों को पगड़ी पहनाई गई। शोभायात्रा के संचालन में मयंक सिंघल, सन्नी गुप्ता, नितिन सिंघल, सूर्य सिंघल, अमित गुप्ता, सचिन सिंघल, सुशीला सिंघल, सदाराम सिंघल, हिमांशु, सन्नी गोयल आदि रहे।