खेकड़ा (बागपत) । शनिवार को सामाजिक संस्था अनिल अंतल फाउंडेशन ने एमएम इंटर कॉलेज मेें मेधावी छात्र और छात्राओं को निशुल्क किताबें, यूनिफार्म एवं पूरे वर्ष की फीस बांटी। इस मौके पर जैन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य विनय कुमार जैन ने छात्र और छात्राओं को ड्रेस, किताबें एवं फीस की राशि दी और विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की। इस दौरान प्रधानाचार्य सोहनबीर सिंह तोमर, जगदेव सिंह तोमर, हरिप्रकाश शर्मा, जितेंद्र कुमार धामा, अनुज कुमार आदि रहेे। उल्लेखनीय है अमेरिका में रह रहे नगर निवासी अनिल अंतल कई साल से नगर के सभी विद्यालयों के कक्षा दस एवं बारह के मेधावी गरीब छात्र, छात्राओं को निशुल्क कोर्स की पुस्तकें, यूनिफार्म एवं पूरे वर्ष की फीस बांटते हैं।