फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दो दिन पूर्व हुई बरसात के चलते फसल में भरे पानी को निकालने जंगल सीमा से सटे खेत पर पहुंचे न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर कालोनी निवासी 50 वर्षीय किसान मिलन बाला उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए जब जंगल से निकले बाघ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में बाघ का पंजा लगने सेे किसान का मुंह व गर्दन गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते घायल को बरेली भेज दिया गया। वहीं सूचना पर डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना। इधर वन विभाग के अधिकारी मौका मुआयना करने के बाद घटना सुरई रेेंज के कंपार्टमेंट 20 के जंगल क्षेत्र में होने की बात स्वीकार कर रहे हैं। महोफ रेंज की जंगल सीमा से सटा न्यूरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भरतपुर कालोनी हैं। गांव निवासी किसान मिलन बाला बुधवार सुबह करीब साढे़े नौ बजे अपनी पत्नी विभा बाला के साथ जंगल से सटे खेत पर गए थे। खेत पर पहुंचते ही दोनों ने फसल में भरे बरसात के पानी को निकालना शुरू कर दिया। पानी जल्द निकल सके, इसके लिए मिलन बाला नाले को साफ करने जंगल के निकट जा पहुंचा। अचानक झाड़ियों से निकलने बाघ ने मिलन पर पीछे से हमला कर दिया। आहट पर पीछे घूमे किसान के मुंह व गर्दन में बाघ का पंजे लगा, जिससे किसान बुरी तरह घायल हो गया। बाघ देख खेत में मौजूद पत्नी विभा बाला ने दहशत के चलते शोर शराबा करना शुरू किया। जिस पर बाघ जंगल की ओर निकल गया। जानकारी के बाद मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद किसान को बरेली के निजी अस्पताल भेज दिया गया। इधर सूचना के बाद टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार भी स्टाफ के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां घायल की हालत देखने के बाद परिजनों से जानकारी की। इसके बाद घटना की हकीकत परखने को मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें