खेकड़ा (बागपत)। नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी नकुल यादव एमएम डिग्री कॉलेज में क्लर्क के पद पर तैनात थे। सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर पलटकर उसके नीचे दबने से नकुल की मौके पर ही मौत हो गई । गमगीन माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बुधवार को एमएम डिग्री कॉलेज में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने शोकसभा कर दो मिनट का मौन रख प्रभु से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु से कामना की। इस दौरान प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार, कॉलेज अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, सुनील धीमान, मनोज कुमार, उदयभान द्विवेदी, डॉ. भवानी रामचंद्रन, सूर्यदत्त शर्मा, भूपेश कुमार, रविंद्र कुमार, सौरभ, जयपाल सिंह आदि रहे। ब्यूरो