खेकड़ा (बागपत)।
बीआरसी केंद्र में बुधवार को नवनियुक्त खंड शिक्षाधिकारी रंजन कुमार गुप्ता ने चार्ज संभाला। चार्ज संभालने पर शिक्षकों ने उनका बूके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने शिक्षकों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा स्कूल खुल चुके हैं। सभी शिक्षक घर घर जाकर बच्चों के अभिभावकों से मिले और अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों में प्रवेश दिलाए और शिक्षा की गुणवत्ता पर भी ध्यान दें। इस दौरान शिक्षक राजीव धामा, सुधीर वशिष्ठ, रूपेश चौधरी, विनोद धामा, विजय विमल, सुनील डागर, राहुल, प्रांजुल, हरेंद्र सिंह, सतेंद्र यादव आदि रहे।