खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा में बसी रेलवे अंडर पास के ऊपर से निर्माणाधीन कुंडली पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के ओवरब्रिज को लेकर रेलवे विभाग ने बुधवार एवं बृहस्पतिवार (दो दिन) के लिए दिल्ली शामली, सहारनपुर रेल मार्ग की सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक की सभी ट्रेनें रद्द कर दी। इस कारण रेलवे स्टेशन सूना पड़ा रहा और ट्रेनें रद्द होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।